मऊ, जनवरी 5 -- पूराघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। मऊ जिले की पुलिस और गोरखपुर जिले की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से सोमवार को यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के सदस्य की अपराध से अर्जित 70 लाख रुपये कीमत की अचल सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की। दोनों जिलों की पुलिस टीम ने कुर्की की कार्रवाई गोरखपुर जिले के थाना बड़हलगंज अंतर्गत बसावनपुर वार्ड स्थित आरोपित के घर पहुंचकर किया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में किया है। गोरखपुर जिले के थाना बड़हलगंज अंतर्गत बसावनपुर वार्ड नम्बर एक निवासी विशाल सोनकर उर्फ राज बाइक चोरी गैंग के अंतरजनपदीय गैंग का सदस्य है। उसके खिलाफ मऊ जिले के थाना दोहरीघाट समेत गोरखपुर जिले में यूपी गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.