मऊ, फरवरी 15 -- मऊ, संवाददाता। कूटरचित दस्तावेज के आधार पर मुद्रालोन योजना में फ्राड करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड आमिर अहसन को एसटीएफ ने रविवार को लखनऊ के मडियांव रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मोबाइल, आधार कार्ड, तीन क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड, चार चार पहिया वाहन व नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार शातिर अभियुक्त से एसटीएफ की टीम गहन पूछताछ में जुटी है। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के सैयदबाड़ा निवासी आमिर अहसन की करोड़ों रुपये के फ्राड के मामले में काफी दिनों से तलाश थी। यह पुलिस टीम को चकमा देकर काफी दिनों से फरार चल रहा था। रविवार को एसटीएफ व साइबर क्राइम पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला कि फ्राड का मास्टरमाइंड अभियुक्त लखनऊ के आईआईएम रोड निकल सहारा होम्स थाना क्षेत्र ...