मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह मऊ में तैनाती के दौरान ही आय से अधिक सम्पत्ति मामले में जांच की जद में आ गया था। भ्रष्टाचार के आरोप में आने के बाद खाद्य आयुक्त के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से 14 मई 2025 को मऊ से ललितपुर जिले से सम्बद्ध कर दिया गया था। गुरुवार को बिहार स्थित उसके पैतृक आवास पर विजिलेंस टीम की छापेमारी की सूचना से जिला आपूर्ति विभाग में भी हड़कंप मच गया है। बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलनी कुसहा गांव के निवासी गगन सिंह की तैनाती मऊ जिले में वर्ष 1992 में हुई थी। मऊ में जिला पूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनाती के दौरान ही इनके ऊपर आय से अधिक सम्पत्ति मामले में आरोप लगने के बाद जांच शुरु हो गई थी। आरोपित लिपिक के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद जिलाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.