मऊ, जनवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपपुर के बाबूकापुरा मौजा के पास सोमवार की दोपहर में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर धूप सेंक रही मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उधर घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने रंजिश को लेकर कार सवार द्वारा घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र ताजोपुर बाबूकापुरा मौजा गांव में सोमवार की दोपहर नित्य की भांति घर के सामने महिलाएं घूप सेंक रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के साथ कार चलाते हुए एक युवक आया और घर पास धूप सेंक रही महिलाओं को रौंद दिया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 50 वर्षीय रीता देवी और 24 वर्षीय पुत्र...