मऊ, दिसम्बर 6 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर में जंपर जोड़ते समय बिजली आपूर्ति चालू करने से संविदा लाइनमैन विजय राजभर की मौत मामले में पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभु कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एक्सीयन, एसडीओ, जेई और टीजी टू को निलंबित कर दिया गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता को नोटिस देकर छोड़ दिया है, लेकिन चेतावनी दी है कि आगे लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पूरे दिन बिजली कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को पनियरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े ताजोपुर फीडर पर फाल्ट की वजह से सप्लाई बंद थी। संविदाकर्मी लाइनमैन विजय राजभर शटडाउन लेकर दोपहर लगभग एक बजे हाई टेंशन पोल पर जंपर ठीक कर रहा था।इसी बीच पावर हाउस पनियरा से बिजली चालू कर दी गई। जिससे विजय हाईटेंशन की चपेट में आकर नीचे गिर गया। आसपास मौजूद कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.