देवघर, फरवरी 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। झारखंड वॉलीबॉल संघ के महासचिव उत्तम राज के देवघर आगमन पर शुक्रवार को देवघर जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह, ओलंपिक संघ प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष आशीष झा एवं संघ के सचिव नवीन शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान झारखंड वॉलीबॉल संघ के महासचिव ने यह जानकारी दी कि जनवरी 2027 में रांची में 73 वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह झारखंड के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा, क्योंकि पहली बार राज्य में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। इस दौरान बैठक में आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस संबंध में संघ के महासचिव ने कहा कि मई माह में झारखंड यूथ समर कैंप आयोजित की जाएगी, जिसमें अंतरराष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.