आगरा, मई 27 -- जनपद में मई माह के अंतिम चार दिन लोगों को उमसभरी गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने लगातार आसामन में बादल छाए रहने की वजह से 31 मई को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। पशु पालकों से पशुओं को पेड़ के नीचे खुले में नहीं बाधने की सलाह दी है। किसानों से 31 मई तक जायद की फसल की सिंचाई नहीं करने व आम के पेड़ों की सिंचाई करने के लिए भी कहा है, जिससे बाग में पेड़ों पर लगे आम के फल गिरने से बचें। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के वैज्ञानिक डा. बृज विकास सिंह ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से 31 मई को गरज चमक के साथ हल्की बारिश व आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आम लोगों समेत किसानों व पशुपालकों के लिए एडवाजरी जारी की है। पशु पालकों से कहा गया है कि पशुओं को पेड़ों के नीचे व खुले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.