गौरीगंज, जून 12 -- अमेठी। मई की तपन के बाद जून का महीना भी गर्मी की मार लेकर आया है। आसमान से आग बरस रही है और धरती झुलस रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री से नीचे नहीं आया। जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में भीषण लू और गर्म हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोग सुबह से ही पंखों और कूलरों के भरोसे बैठे हैं, वहीं दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है। गर्मी के कारण वृद्धजन, बच्चे और बीमार लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सबकी निगाहें मानसून की ओर टिकी हैं। उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि इस बार मानसून को लेकर अच्छी उम्मीदें हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून तक मानसून अमेठी जिले में दस्तक दे सकता है। मई महीने में हुई हल्की वर्षा के चलते कई किसानों ने ...