रांची, मई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी श्रमिकों ने मजदूर दिवस पर नेहरू पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कहा गया कि एचईसी प्रबंधन कामगारों की सभी सुविधाएं समाप्त कर रहा है। वेतन अनियमित है। कैंटीन भी बंद है। ईएसआई, सीपीएफ लोन नहीं है। तकनीकी रूप से दक्ष कामगारों से गैर तकनीकी काम कराए जा रहे हैं। कामगारों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। मई दिवस पर सभी कामगारों ने एकजुट होकर अपनी मांगों और अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। सभा को श्रमिक नेता लीलाधर सिग, अशोक सिंह, सुधीर गोप, वाई त्रिपाठी, राहुल लोहरा, घोसला गाड़ी. मनोज पाठक, सचिन कुमार एवं अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.