कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-तिलैया रेललाइन पर ट्रेनों के परिचालन को लेकर बुधवार को हाजीपुर से आए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में चीफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर (निर्माण) हाजीपुर रामाश्रय पांडे, चीफ इंजीनियर (निर्माण) अरविंद कुमार सिंह, राजीव रंजन कुमार, एईएन निर्माण सुनील कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। रेल अधिकारियों ने कोडरमा से तिलैया तक 24.5 किलोमीटर रेलखंड का निरीक्षण मोटर ट्रॉली के माध्यम से किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है। वर्ष 2023 में इस रेल लाइन का सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) हो चुका है, लेकिन अब तक ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। परिचालन म...