नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में संचालित आरंभ पुस्तकालय को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब इसकी क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा, मई तक अधचिनी, द्वारका, विकासपुरी और रोहिणी में भी ऐसे चार नए पुस्तकालय और अध्ययन कक्ष शुरू किए जाएंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इन पुस्तकालयों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्हें जानकारी दी गई कि ओल्ड राजेंद्र नगर में पहले से संचालित 'आरंभ पुस्तकालय की सीटिंग क्षमता को बढ़ाया जा रहा है, वहीं अन्य चार स्थानों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ज्ञात हो कि डीडीए उपराज्यपाल के निर्देशों पर अपने कई कम उपयोग में आने वाले सामुदायिक केंद्रों और हॉलों को पुस्तकालयों और अध्ययन कक्षों में परिवर्तित कर रहा है। 'आरंभ पुस्तकालय की शुरुआत 5 जनवरी 2025 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.