औरंगाबाद, जनवरी 5 -- प्रखंड क्षेत्र के मई गांव निवासी सुरेंद्र दास के घर में रविवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार करीब आधी रात घर में रखे भूसे में आग लगी और देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। परिवार के सदस्यों, ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, कीमती सामग्री, अनाज, सिलाई मशीन, बक्से में रखे जेवरात और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। इस घटना में करीब 80 हजार रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...