सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। जिले के प्रारंभिक स्कूलों में नये शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के तहत अध्ययनरत बच्चों को मई के प्रथम सप्ताह में नई पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम ने जिले को फिलहाल 3,26,0 86 बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तके का सेट उपलब्ध कराई है। इसमें कक्षा चार को छोड़कर फिलहाल कक्षा एक से तीन व पांच से आठ तक के नामांकित करीब पांच लाख बच्चों में 70 प्रतिशत बच्चों को उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल कक्षा चार के बच्चों के लिए जिले को पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पायी है। हालांकि अप्रैल माह तक बच्चों को पिछली कक्षा की पुस्तकों से ही रिवीजन कराया जाना है। इसको लेकर स्कूलों में पिछली कक्षा के पुस्तकों से बच्चों का रिवीजन शुरू कर दिया गया है। बताया गया है कि मई के प्रथम सप्ताह में बच्चों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.