देवघर, मार्च 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मोहल्ला निवासी उर्मिला कुमारी से अज्ञात साइबर ठग ने मईया सम्मान योजना का झांसा देकर 31 हजार रुपये ठग लिए। घटना के बाद उर्मिला ने रविवार को साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना शनिवार की है, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उर्मिला कुमारी को फोन किया और स्वयं को मईया सम्मान योजना का अधिकारी बताकर योजना का लाभ दिलाने का वादा किया। ठग ने उर्मिला से योजना के लाभ के लिए सभी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की और फिर उसके बैंक खाते में रखे 31 हजार रुपये किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करवा लिए। उर्मिला को तब तक कुछ भी शक नहीं हुआ जब तक उसके बैंक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर होने का संदेश नहीं आया। जब उसने उस नंबर पर संपर्क किया, तो ठग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.