बेगुसराय, मई 22 -- मंसूरचक। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम मंसूरचक प्रखंड में गुरुवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन प्रखंड के दो जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक मंसूरचक ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थीं। पहला कार्यक्रम गांधी महिला जीविका ग्राम संगठन द्वारा पंचायत भवन समसा दो में आयोजित किया गया। प्रमिला कुमारी ने मुख्यमंत्री के संदेश को पढ़कर सुनाया तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं के जीवन में आये बदलावों को फिल्मों के माध्यम से दिखाया गया। महिलाओं के लिये चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित लीफलेट का वितरण भी किया। चमन कुमारी, रजनी देवी, सुशीला देवी, चांदनी देवी, रंजू देवी, कविता देवी, राजनंदिनी देवी, सीमा खातून,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.