सहारनपुर, जनवरी 30 -- भीम आर्मी के नेतृत्व में गांव अलीपुरा के ग्रामीणो ने सीओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर मंयक कुमार के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दर्ज रिपोर्ट में पांच लोगों के नाम है लेकिन पुलिस अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार कर सकी है। जिससे भीम आर्मी और पीडित परिवार सहित समाज में आक्रोष है। इस दौरान दिए ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आठ फरवरी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 9 फरवरी को भीम आर्मी पीडित परिवार सहित ग्रामीणो के साथ थाना स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान भीम आर्मी के विधानसभा अध्यक्ष डा. नरेंद्र, आशु चंद्रा, अजित सिंह, रुपचंद, धर्मेंद्र, योगेंद्र, जोगेंद्र, सविन्द्र कुमार, अमरवती, गीता रानी और पिंकी सहित बड़ी संख्या मे...