गिरडीह, मार्च 19 -- सरिया। सरिया के मंधनिया जंगल से मंगलवार को 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मंधनिया जंगल मे घूम रहे चरवाहे को एक शव दिखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना सरिया पुलिस को दी। सूचना पाकर एसडीपीओ धनंजय राम, थाना प्रभारी योगेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव की जांच की। इस दौरान पुलिस को उसके पॉकेट से किसी भी तरह का प्रमाण पत्र नहीं मिला जिसके कारण व्यक्ति के शव के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। उक्त व्यक्ति सफेद चेक व ब्लैक फूल पैंट पहने हुए था। लेकिन शव के मुंह से सफेद झाग दिखाई दे रहा था। इसके बाद सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरिया थाना ले आई। इस बाबत एसडीपीओ धनजंय राम ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ स्प्ष्ट रूप से पता चल पायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.