सीवान, जनवरी 14 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शहर के गांधी मैदान में भव्य युवा सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद पति रमेश कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, समाजसेवी रूपेश कुमार , उपसभापति किरण गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत ए.आर. नृत्य एकेडमी की ओर से प्रस्तुत गणेश वंदना और झिझिया नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गायक अविनाश, विशाल, किशन और शंभू सोनी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट की ओर से ली गई शैक्षणिक प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप ...