नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली, का. सं.। निर्माण विहार स्थित सनातन धर्म मंदिर में शिवलिंग पर मढ़ी गई साढ़े छह किलो चांदी चोरी चुरा ले गए। चांदी की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हालांकि, चोर इस सीसीटीवी कैमरे को कुछ ही सेकंड बाद दूसरी ओर मोड़ देते हैं। यह फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रीत विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वायरल फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि शिवलिंग के पास दो चोर मौजूद हैं। एक सीसीटीवी कैमरे को मोड़ने की तैयारी कर रहा है और दूसरा गेट पर खड़ा होकर निगरानी करता दिख रहा है। थोड़ी देर बाद निगरानी करने वाला चोर शिवलिंग पर माथा टेकता है, जबकि उसका साथी एक स्टूल पर चढ़कर कैमरे को दूसरी ओर मोड़ देता है। पुजार...