मैनपुरी, दिसम्बर 31 -- ठाकुर जुगल बिहारी जी महाराज सेवा ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर ध्रुव शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मोहल्ला सराउग्यान में मंदिर ठाकुर जुगलविहारी जी महाराज मंदिर से लगी हुई जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इस निर्माण में पुलिस सहयोग कर रही है। मंदिर ट्रस्ट सचिव प्रियंका सहाय के साथ पहुंचे लोगों ने शिकायती पत्र दिया। कहा कि मंदिर से लगी हुई जमीन भी मंदिर की है। जिसका वाद न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में विचाराधीन है। वाद में अंतिम निर्णय आने तक स्टे है। लेकिन गुंडागर्दी के बल पर विपक्षी राकेश, राजेश, मुकेश, रवी पुत्रगण रामचंद्र उर्फ टैनी निवासी भानामाल की खराद मशीन के निकट, विनोद पुत्र मुन्ना कवाड़ी निवासी मोहल्ला दरीबा द...