गोरखपुर, जून 30 -- घघसरा। सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार देर शाम मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान गांव का एक मनबढ़ ने अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट कर फरार हो गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने तहरीर में बताया कि शाम को गांव में स्थित एक मंदिर पर पूजा कर घर वापस लौट उसी दौरान गांव के एक मनबढ़ ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया। जब विरोध किया तो दुष्कर्म का प्रयास करने लगा और मारपीट कर फरार हो गया। एसओ महेश कुमार चौबे ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि मामला सही मिला तो केस दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.