बाराबंकी, जनवरी 5 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के जरौली गांव में स्थित हनुमान मंदिर से चोरों ने रविवार की रात चांदी का मुकुट व नगदी चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जरौली गांव के बाहर पूरे पाठक मार्ग पर सागर दास बाबा के नाम से प्रसिद्ध हनुमान मंदिर को चोरों ने रविवार की रात अपना निशाना बनाया। मंदिर के पुजारी राजेंद्र दास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने हनुमान जी की मूर्ति से चांदी का मुकुट और दानपात्र में रखी करीब 50 हजार रुपये नगदी चोरी कर ली। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुजारी राजेंद्र दास ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने जांच-पड़ताल की। आसपास तलाश करने पर वह दानपात्र, जिसमें...