शामली, फरवरी 19 -- थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में मंदिर से देवताओं की मूर्तियां बाहर रखने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पुजारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भभीसा निवासी रविंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव में करीब 30 वर्ष पुराना एक मंदिर स्थित है। उनका कहना है कि उक्त मंदिर में उनके देवता स्थापित थे और वह नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते आ रहे थे। आरोप है कि गांव के ही संदीप उर्फ गुड्डू, ओमवीर तथा मंदिर के पुजारी भूषण ने मिलकर उनकी मूर्तियों को मंदिर से बाहर रख दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इस कृत्य का विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दोबारा मूर्तियां मंदिर में रखने पर जान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.