प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी राकेश कुमार वैश्य के घर के पास स्थित काली मां के मंदिर से दो जनवरी की शाम करीब चार बजे चोरी हो गई। एक युवक पूजा करने के बहाने मंदिर में घुसा। मंदिर में रखी दान पेटिका और जेवर चुराकर भाग निकला। राकेश कुमार वैश्य ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...