उन्नाव, जनवरी 9 -- बीघापुर। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर के गर्भगृह से दानपात्र चोरी के मामले में भाजपा नेता व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने बक्सर चौकी पहुंच कर शीघ्र खुलासे की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...