मधुबनी, दिसम्बर 6 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय परिसर में राधा-कृष्ण मंदिर से मूर्ति और दान पेटी चोरों ने चोरी कर ली। चोरी की घटना शुक्रवार रात की है। ग्रामीणों के अनुसार एक फीट लंबी राधा-कृष्ण की मूर्ति की कीमत पांच लाख रुपए से है। दानपेटी में रखे 15 हजार रुपये से अधिक नगद थे। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण नीरज कुमार, रोहित कुमार चौधरी, संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि मंदिर प्रबंधन की ओर से पुराने मंदिर को तोड़कर नये भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, फिलहाल मूर्ति को बगल में फूस और एस्बेटस से बने घर में रखा गया था। चोरों ने बांस के बने जाफरी को तोड़कर मंदिर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के मुताबिक 150 साल पुरानी मूर्ति दुर्लभ धातु से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.