गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। थावे दुर्गा मंदिर से चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस की टीम नगर थाना क्षेत्र के अरार वार्ड संख्या-28 स्थित शरीफ साईं के घर पहुंची और उसके नए व पुराने मकानों में एक बार फिर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि तलाशी के दौरान थावे दुर्गा मंदिर से चोरी किए गए जेवर बरामद नहीं हो सके। पुलिस को यह जानकारी मामले की जांच और पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी इजमामुल से पूछताछ में मिली थी कि अरार गांव निवासी शरीफ साईं और उसका भाई गुड्डन साईं मंदिर चोरी कांड में संलिप्त हैं। इसके बाद पुलिस ने जब उनके घर पर छापेमारी की तो मंदिर के जेवर तो नहीं मिले, लेकिन अन्य स्थानों से चोरी किए गए सामान बरामद किए गए । बरामद सामानों में सारण जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.