भदोही, जनवरी 29 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में सजा दिलाने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में न्यायालय द्वारा मन्दिरों में चोरी करने के दोषी दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल सश्रम कारावास तथा 15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर तथा प्रेम मन्दिर सीखापुर से धातु की मूर्ति, घण्टे तथा अन्य पूजा का सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने 13 अगस्त 2024 को संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया था। प्रकरण की जांच करके साक्ष्यों को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। उसके बाद से लगातार पुलिस, मॉनिटरिंग सेल तथा एडीजीसी प्रवेश तिवारी की प्रभावी पैरवी पर गुरुवार को फैसला आया। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश भदोही ने मन्दिरों से धातु की मूर्ति, घण्टे एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.