मधेपुरा, जनवरी 7 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। भर्राही थाना क्षेत्र के मरूवाहा हनुमान मंदिर से अष्टधातु से बनी भगवान बजरंगबली की चोरी की गयी मूर्ति पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। चोरी की घटना में संलिप्त दो बदमाशों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बुधवार को सदर थाना में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मंदिर से अष्टधातु की मूति चोरी किए जाने के मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम की सघन छापेमारी के बाद भर्राही थाना क्षेत्र के अर्राहा, वार्ड 12 निवासी मो. अल्ताफ उर्फ कैफ एवं मरूवाहा वार्ड छह निवासी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से अष्टधातु की बजरंगबली जी की चोरी गई मूर्ति सहित मंदिर से चोरी किए गए अन्य सामान भी बरामद क...