सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- चांदा, संवाददाता। कस्बे के प्रतापपुर कमैंचा गांव रामपुर रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज के पास स्थित प्रसिद्ध श्री ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर परिसर में मौजूद हनुमान मंदिर से चोरों ने हनुमान प्रतिमा के पास रखा गया चांदी का गदा चुरा लिया। लोगों को इस घटना की जानकारी मंगलवार को सुबह तब हुई, जब वो लोग पूजा करने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पहुंची को दी। मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। मंदिर के पुजारी बाबा रामदास ने इस घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया। इसमें बताया कि प्रतिदिन की तरह मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खुला था। सोमवार को दोपहर में 11 बजे से 12 बजे के बीच वे शौच क्रिया के लिए चले गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौक...