बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं, संवाददाता। मंदिर से घंटा चुराकर भाग रहे दो बाइक सवारों को ग्रामीणों ने मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि पकड़े गए चोरों ने पहली बार चोरी करने की बात कबूल की है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के नगला सालार गांव स्थित शिव मंदिर का है, जहां बाइक पर सवार दो लोगों ने मंदिर के घंटे चोरी कर लिए और घटना के बाद भागने लगे। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पीछा किया और बहेडिया गांव के पास दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपियों के पास से चोरी किए गए घंटे भी बरामद कर लिए ग...