उन्नाव, फरवरी 4 -- असोहा। थाना पुलिस ने बुधवार सुबह चंदनखेड़ा पुल के निकट स्थित निमैचा मोड के पास दबिश देकर चोर को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने दो बड़े व तीन छोटे घंटे बरामद किए हैं। बतातें चलें कि थाना क्षेत्र के कांथा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर से 18 नवंबर 2025 को पीतल के घंटे चोरी होने के मामले में पुलिस ने पुजारी कमलेश बाबा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। चोरी के मामले में मौरावां थाना क्षेत्र के पिंजरा गांव के रहने वाले रविन्द्र पुत्र स्व. राम खेलावन वांछित चल रहा था। सुबह क्षेत्र के निमैचा मोड़ के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविन्द्र के पास से दो बड़े व तीन छोटे घंटे बरामद किए है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि चोरी में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किय...