गोरखपुर, सितम्बर 6 -- कैंपियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के मोहनाग गांव के सटे सोनाटीकर सिवान में समय माता के मंदिर से घंटा चुराते समय एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घंटे की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे थे। आरोपित को ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। शुक्रवार की रात आठ बजे समय माता मंदिर में बाइक से तीन चोर आए। घंटा चुराते समय घंटा बज गया। घंटे की आवाज सुनकर वहीं पास में झोपड़ी डालकर पशुओं को लेकर रह रहे मोहनाग गांव निवासी बसंत यादव मंदिर की ओर गए तो चोरों ने उन्हें धक्का दे दिया। बसंत के चिल्लाने पर गांव वाले दौड़े। तब तक दो चोर घंटे को लेकर भाग गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। आरेापित की पहचान महराजगंज के फरेंदा निवासी रोहित विश्वकर्मा के रूप में हुई। उसने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।

हिंदी...