हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित मंदिर में सोमवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरो ने मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु व धातु की कई मूर्तियां उड़ा दीं, जबकि कुछ मूर्तियों को खंडित भी कर दिया। घटना के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश को टीमें लगा दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...