श्रीनगर, दिसम्बर 23 -- सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर समिति ने आनंदा इंटरनेशनल स्कूल ढमक में एक वाटर कूलर प्रदान दिया। विद्यालय प्रशासन ने मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय का स्वागत किया। इस दौरान वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने विद्यालय प्रशासन को हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। मौके पर पार्षद राजेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य गीता भंडारी, विद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह भंडारी, राजेश पाण्डेय, गौरव बुटोला, सुदर्शन कुमार, सुमन रावत, राखी पंत, मानसी बंगवाल, रचना बहुगुणा, दीपिका उनियाल, मोनिका, विजय लक्ष्मी, मीनाक्षी, वंदना डंगवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...