नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपनी रेजिमेंट के साथ सामूहिक धार्मिक रस्मों के लिए मंदिर और गुरुद्वारे में जाने से इनकार करने वाले सेना के ईसाई अधिकारी को राहत देने से इनकार करते हुए, सेवा से उसकी बर्खास्तगी को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने उस ईसाई अधिकारी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उसका व्यवहार 'बड़ी अनुशासनहीनता' है और वह सेना के लिए अनुपयुक्त है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने नौकरी से हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज करते हुए, उसे आर्मी के लिए 'पूरी तरह से मिसफिट' बताया। पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें सेना द्वारा रेजिमेंट के सामूहिक धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर और गुरुद्वारा में जाने से इनकार क...