मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा। कलेक्ट्रेट में डीएम के वेश्म में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति, सिंहेश्वर की एक बैठक डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में मंदिर प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पारदर्शी लेखा-जोखा तथा जनहित में बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष बल दिया। बैठक में न्यास समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...