लखनऊ, मार्च 15 -- गोसाईंगंज के कासिमपुर स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में वृद्धा की सिर कूच कर हत्या की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कमरे पर बाहर से कुण्डी लगा कर भाग निकला। शुक्रवार सुबह वृद्धा का शव कमरे में पड़ा देख पोते ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वृद्धा के सिर और आंख पर गहरी चोट थी। हाथ और पैर की हड्डियां भी टूटी मिली। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। मंदिर की करती थी देखरेख कबीरपुर गांव निवासी महाराजा (85) करीब बीस साल से कासिमपुर स्थित झारखंडेश्वर मंदिर की देखरेख करती थी। वह मंदिर परिसर में बने एक कमरे में अकेले ही रहती भी थी। शुक्रवार को महाराजा कमरे से बाहर नहीं आई। पोता उमाशंकर दादी को बुलाने के लिए मंदिर पहुंचा। दरवाजे पर बाहर से कुण्डी लगी मिली। काफी देर तक आस-पास पूछताछ करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.