फतेहपुर, फरवरी 14 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक की शादी की तैयारियों पर पत्नी होने का दावा करने वाले युवती ने रोक लगा दी है। युवती का दावा है कि विवाह करने जा रहे युवक से वह पूर्व में ही मंदिर में विवाह कर चुकी है। इसके बावजूद उसके परिजन व साथी उसकी दूसरी शादी करने पर आमादा हैं। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर पुलिस ने दस आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना हथगाम क्षेत्र के ग्राम सिठौरा निवासी सपना यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा मजरे पुरइन निवासी विनोद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और करीब एक माह पूर्व तांबेश्वर मंदिर में विवाह किया। इसके बाद युवक के परिजनों ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया और दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। पीड़िता ...