गाजियाबाद, अगस्त 18 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक पुलिसकर्मी के वीडियो पर विवाद उत्पन्न हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की ओर से शिकायत किए जाने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को लाइन हाजिर कर दिया गया। आरोप लगाया जा रहा है कि सिपाही सोहेल खान ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है। जानकारी के मुताबिक मधुबन बापूधाम थाने में सिपाही सोहेल खान जन्माष्टमी के दिन एक मंदिर में गया और वहां सेल्फी खींची और उसे वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया। स्टेटस पर उसने एक धुन लगाई, जिसमें कहा जा रहा है कि अल्लाह के अलावा कोई और इबादत के लायक नहीं है। सिपाही का यह स्टेटस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इसका जबरदस्त विरोध शुरू कर दिया। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने तो एक्स अकाउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.