मेरठ, अक्टूबर 7 -- जानी रजवाहा स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार सुबह असामाजिक तत्वों ने मीट फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना को देख ग्रामीणों ने आरोपी के साथ मारपीट कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मंदिर की सफाई कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जानी राजवाहे पर शिव मंदिर स्थित है। सोमवार सुबह पूजा अर्चना करने जा रहे श्रद्धालुओं के सामने एक युवक ने मीट मंदिर परिसर में फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना को देख लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना का पता लगने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने मंदिर को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कराया। पुलिस ने आरोपी जावेद निवासी सालेहनगर को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.