भदोही, दिसम्बर 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने लावारिश बच्चों को बरामद करने का काम किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिसंबर मंगलवार की शाम ज्ञानपुर थाने पर हरिहरनाथ मंदिर में एक लावारिश बच्चा मिलने की सूचना मिली। नौ साल के भटक कर आए बच्चे को पुलिस ने बरामद किया। उसके बाद पहचान को सोशल मीडिया तथा लोगों से संपर्क किया गया। आधे घंटे में परिजनों का पता लगाकर बच्चे को सकुशल नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया। लोगों ने पुलिस के इस कदम को सराहा है। पुलिस टीम में विश्वज्योति राय, अखिलेश सिंह तथा सचिता त्रिपाठी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...