सीतापुर, फरवरी 9 -- सीतापुर, संवाददाता। मंदिर में बजते भजन रोकने का विरोध किया तो दबंगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पीड़ित से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। सदरपुर क्षेत्र के धरमपुर निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 31 दिसंबर को उनका पुत्र ध्यानू मंदिर में भजन बजा रहा था। तभी गांव निवासी धनपाल, अमित, सरवन, नरेंद्र ने भजन बंद कराने को कहा। आरोप है कि इन लोगों ने मंदिर को क्षति पहुंचाने की भी धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों व लातघूसों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.