भदोही, दिसम्बर 16 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम मंदिर परिसर में खंड़ेश्वरी महाराज के वार्षिक श्राद्ध पर भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि कई वर्षों से खड़ेश्वरी महाराज मंदिर परिसर में ही रहते थे। जिनका पिछले वर्ष निधन हो गया था। एक वर्ष पूर्ण होने पर शिष्यों ने मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंच कर खड़ेश्वरी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, चंद्रभान सिंह, बद्री सिंह, प्रकाश गुप्ता, नंदलाल जायसवाल, प्रमोद अग्रवाल, चोरई मोदनवाल, मंटू सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...