छपरा, फरवरी 1 -- जलालपुर। प्रखंड के जीएस बगरा गांव के श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई तथा जलभरी कर मंदिर परिसर तक लाया गया। कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि पूजा का आयोजन एक सप्ताह तक किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में प्रतिदिन रामकथा व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। समकालीन अभियान में 43 लोग पकड़े गए छपरा। समकालीन अभियान में जिले में 43 लोगों को अलग-अलग मामले में जिले के थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें शराब कारोबारी से लेकर मारपीट शराब पीने हत्या का प्रयास फरार वारंटी शामिल है। यह अभियान पिछले 24 घंटे के लिए चलाया गया। वही विशेष वाहन चेकिंग में भी कई गाड़ी जप्त किए गए और उनसे जुर्माना वसूल की गई। अमनौर । शनिवार की देर संध्य...