पूर्णिया, फरवरी 2 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर दियारा पंचायत के झलारी गांव स्थित सार्वजनिक महावीर मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा रविवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि बाहर से बुलाए गए विद्वान पंडित ललन कुमार झा, विकास झा, राजू झा और स्थानीय पंडित ओम प्रकाश झा के द्वारा प्रतिमा में पूरे विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। दो फरवरी से 48 घंटे का अखंड रामधुन संकीर्तन और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अखंड राम धुन संकीर्तन के लिए ग्रामीण मंडली के साथ ही बाहर से मंडली को भी बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.