शामली, दिसम्बर 4 -- मंदिर में पूजा करने गए एक युवक के साथ दो नशेड़ी युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला रायजादगान निवासी पीड़ित पंकज पुत्र राजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार शाम सूरज कुंड स्थित मंदिर में पूजा करने गया था। वहां पहले से उसके पड़ोस के ही नशेड़ी अंकित पुत्र मुकेश और अजय मौजूद थे। आरोप है कि दोनों ने देखते ही अभद्रता शुरू कर दी, गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो दोनों आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.