नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मानसरोवर पार्क इलाके में स्थित श्री ज्वाला जी मंदिर परिसर में रविवार को पुजारी की पत्नी की धारदार हथियार (गंडासा) से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मंदिर में पूजा कर रही एक अन्य महिला ने बीचबचाव किया, तो आरोपियों ने उसके सिर पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 48 वर्षीय कुसुम शर्मा के रूप में हुई है। वहीं घायल महिला की पहचान 56 वर्षीय बीना के रूप में हुई है। उनका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि कुसुम परिवार के साथ मानसरोवर पार्क इलाके में रहती थीं। उनके परिवार में पति महेश चंद शर्मा के अलावा बेटा ...