आरा, जनवरी 27 -- शाहपुर। क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवमंदिर कुंड़वा महादेव शिवमंदिर शाहपुर में मंगलवार को नशा करते दो लोगों को ट्रस्ट सदस्यों ने पकड़ लिया। दोनों नशे में धुत थे। ट्रस्ट सदस्यों की ओर से इसकी सूचना स्थानीय शाहपुर थाना पुलिस एवं 112 को दी गई। काफी इंतजार के बाद जब पुलिस टीम वहां नहीं पहुंची, तो ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें डांट-फटकार कर छोड़ दिया। इस घटना जानकारी होने पर आम लोगों में काफी आक्रोश है। यह जानकारी कुड़वा महादेव शिव मंदिर ट्रस्ट के सदस्य आशुतोष त्रिवेदी, आशीष त्रिवेदी और अशोक राय ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.