बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मंदिर में धूपबत्ती जलाते समय गांव के ही एक व्यक्ति ने अपशब्द कहकर मंदिर से बाहर निकाल दिया और मारपीट कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिकहुला गांव निवासी अनुसूचित जाति के छेदू ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह 21 फरवरी की रात करीब आठ बजे मां ज्वालामुखी मंदिर में धूप बत्ती जला रहा था। इसी दौरान छेद्दू उर्फ कुली सोनकर पुत्र गोरेलाल, कल्लू सोनकर पुत्र रंजीत सोनकर, सर्वेश सोनकर पुत्र सभाजीत सोनकर , पुत्तू सोनकर पुत्र केशना ने अपमानित करते हुए कहा कि मंदिर के अंदर कैसे घुस गए, बाहर से धूपबत्ती लगाओ। उसे भी पूजा करनी है। वह डर के मारे मंदिर के बाहर आ गया। इस बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.